![सीताराम मंदिर ट्रस्ट ने निकाली शोभायात्रा, जगह-जगह हुए स्वागत सीताराम मंदिर ट्रस्ट ने निकाली शोभायात्रा, जगह-जगह हुए स्वागत](https://narmadanchal.com/wp-content/uploads/2024/01/Seoni-Malwa-jpg.webp)
सीताराम मंदिर ट्रस्ट ने निकाली शोभायात्रा, जगह-जगह हुए स्वागत
सिवनी मालवा। सीताराम मंदिर ट्रस्ट (Sitaram Mandir Trust) ने नगर में धार्मिक कार्यक्रमों के अंतर्गत शोभा यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए बैंडबाजों के साथ निकाली। शोभायात्रा में शामिल रथ को झोपड़ी का रूप देकर सजाया गया था।
शोभा यात्रा में घोड़े पर जय श्री राम का ध्वज लेकर बच्चे थे। शोभा यात्रा में सुप्रसिद्ध भजन गायक मुरली मूंदड़ा (Murali Mundra) के भजनों का आनंद लेते हुए श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। शोभा यात्रा का रास्ते में जगह-जगह स्वागत किया। नगर भक्त राम में भक्ति में डूब गया।
शोभा यात्रा में पीडी सारडा, श्याम सुंदर सारडा, ओम प्रकाश सारडा, विनीत राठी, नरेंद्र सारडा, संपत सारडा, हरी खडलोया, सचिन महेश्वरी, ऋषभ खडलोया, दीपक राठी, प्रदीप टावरी, संदीप तोशनीवाल, प्रकाश साबू सहित जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु हजारों की संख्या में उपस्थित थे।
![Royal](https://narmadanchal.com/wp-content/uploads/2024/07/1.jpeg)
CATEGORIES Seoni Malwa News