हॉकी : मध्यप्रदेश की टीम ने बिहार को 8-0 से हराया

इटारसी। ओडीसा के भुवनेश्वर में खेली जा रही क्वालीफायर खेला इंडिया यूथ गेम्स 2022 में आज मध्यप्रदेश की टीम ने अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए हॉकी बिहार को 8-0 के बड़े अंतर से हराया। मप्र की गल्र्स टीम ने मिजोरम के खिलाफ 3-3 से ड्रा खेला।

मध्यप्रदेश टीम के कोच देवकीनंदन ने बताया कि आज हॉकी मप्र का मुकाबला बिहार की टीम से था। हॉकी मप्र की ओर से 4 गोल अली अहमद ने किये। इसके अलावा के दाद ने 2 गोल, श्रेयस ने 2 गोल किये। महिला हॉकी में मिजोरम से हुए मुकाबले में एक गोल भूमिक्षा ने, दो गोल पेनाल्टी कॉर्नर से ज्योति ने किये।

हॉकी मध्यप्रदेश के इस विजय अभियान पर खुशी जताते हुए हॉकी मध्यप्रदेश के अध्यक्ष नितिन ढिमोले, महासचिव लोक बहादुर के साथ ही नर्मदापुरम जिला हॉकी संघ अध्यक्ष प्रशांत जैन और सचिव कन्हैया गुरयानी सहित संघ के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं। 

Royal
CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!