संयुक्त व्यापारी महासंगठन का होली मिलन समारोह 19 मार्च को

संयुक्त व्यापारी महासंगठन का होली मिलन समारोह 19 मार्च को

इटारसी। आज साईं कृपा मैरिज गार्डन में सभी ट्रेड के 2047 सदस्यों वाले संयुक्त व्यापार महासंगठन की 65 सदस्यीय कार्यकारणी की एक अहम बैठक में करीब 50 पदाधिकारी व संरक्षक उपस्थित थे। इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में 19 मार्च को दोपहर 12 बजे से भव्य स्तर पर शहर के सभी ट्रेड के सभी व्यापारियों का होली मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया।

इसमें मुख्य अतिथि विधायक डा.सीतासरन शर्मा, विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मानक अग्रवाल, पूर्व मंत्री विजय दुबे काकू भाई, होंगे। अध्यक्षता नपा अध्यक्ष पंकज चौरे करेंगे। विशेष अतिथियों के रूप में नगर भाजपा अध्यक्ष जोगिंदर सिंह व नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जैसवाल आमंत्रित होंगे। साथ ही व्यापारियों को प्रशासनिक स्तर पर आने वाली कठिनाइयों पर विस्तार से विचार मंथन किया जिसमें प्रमुख रूप से खाद्य विभाग द्वारा बिना किसी ठोस कारण के कई दुकानों पर की जा रही छापेमारी, सैंपलिंग की समस्या का विधायक जी के मार्गदर्शन में एकजुट होकर सामना करने व महा संगठन के पदाधिकारी व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल बनाकर जनप्रतिनिधियों व विधायक से मुलाकात करने का निर्णय लिया गया।

अतिक्रमण के मामले में सड़क पर व्यापार करने वाले छोटे व दुकानदार व्यापारियों सभी के लिए एक समान गाइड लाइन बनाने का अनुरोध जनप्रतिनिधियों व प्रशासन से करने का निर्णय लिया। इसी तरह कुछ क्षेत्रों में जहां सुलभ कॉम्प्लेक्स की सुविधा नहीं है, सभी की राय से स्थान चयन कर नपाध्यक्ष व प्रशासन से वहां बनवाने की जिम्मेदारी वरिष्ठ व्यापारी व पार्षद धर्मदास मिहानी को दी गई। अध्यक्ष मुकेश जैन ने कहा कि अब समय आ गया है जब हम सबको एकजुट हो सभी समस्याओं का स्थाई समाधान करने के लिए सक्रिय होना है।

सचिव हरीश अग्रवाल ने कहा कि महा संगठन हमेशा एकजुट हो हर व्यापारी के साथ खड़ा रहेगा। कोषाध्यक्ष अर्जुन गांधी ने अब तक का आर्थिक लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया। संरक्षक धर्मदास मिहानी, कैलाश शर्मा,सतीश सांवरिया, चंद्रकांत अग्रवाल, सतेंद्र पाल जग्गी सहित संगठन सचिव कैलाश नवलानी, मीडिया प्रभारी संजय शिल्पी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी खुलकर अपने विचार व्यक्त किए।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!