इटारसी। कल 1 अक्टूबर 2022 को अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस (International Senior Citizens Day) मनाया जाने के अवसर पर जिला प्रशासन (District Administration) द्वारा श्रीमती कलावंती मिहानी पत्नी स्वर्गीय किशनचंद मिहानी का 100 वर्ष की आयु होने पर सार्वजनिक रूप से सम्मान किया जाएगा।
इस संबंध में कार्यालय सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (Office of Assistant Electoral Registration Officer) द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह सम्मान समारोह कल 1 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे गांधीनगर बालाजी मंदिर के पास लक्ष्मीनारायण जोधराज शाला (Laxminarayan Jodhraj Shala) में आयोजित है।
ज्ञात रहे कि श्रीमती कलावंती मिहानी बलराम मिहानी, धर्मदास मिहानी पार्षद, कन्हैया लाल मिहानी पार्षद, शंकरलाल मिहानी पूर्व पार्षद, दयालदास मिहानी, वरिष्ठ पत्रकार अनिल मिहानी, समाजसेवी संजय मिहानी की माताजी हैं।
सौ वर्षीय श्रीमती मिहानी का सम्मान कल


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






