भारतीय क्लब ने किया जैद, सुंदरम एवं कन्हैया का सम्मान

भारतीय क्लब ने किया जैद, सुंदरम एवं कन्हैया का सम्मान

इटारसी। भारतीय क्लब ने अवाम नगर खेल मैदान पर जूनियर भारतीय हॉकी टीम के लिए 24 खिलाडिय़ों की सूची में चयनित खिलाडी जैद खान एवं सुंदरम को सम्मानित किया, साथ ही हॉकी के लिए समर्पित जिला हॉकी संघ के सचिव कन्हैया गुरयानी का भी सम्मान किया।

इस अवसर पर उपस्थित जीनियस प्लानेट स्कूल के संचालक और हॉकी संघ के सदस्य जाफर सिद्दीकी ने कहा कि हमारे लिए बड़े ही गर्व की बात है कि हमारे शहर इटारसी से 2 खिलाडिय़ों का चयन जूनियर इंडिया के लिए हुआ है। हम सब ईश्वर से कामना करते हैं कि यह दोनों खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए खेलें। पूर्व पार्षद इरशाद अहमद सिद्दीकी मुन्ना ने कहा कि कन्हैया गुरयानी इटारसी में हॉकी के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

कार्यक्रम में पूर्व पार्षद एवं अंजुमन कमेटी अध्यक्ष निसार अहमद सिद्दीकी, साजिद मालिक, अखलाक कुरैशी, इरफान कुरैशी, इरशाद कुरैशी, प्रदीप तोमर, रूपेश विश्वकर्मा, विनय विश्वकर्मा, जकी खान, टिंकी, मो इकबाल, शिवम, मुजीब खान एवं अन्य खिलाड़ी उपस्थित रहे। कन्हैया गुरयानी ने कहा कि भारतीय क्लब की भागीदारी के बिना हॉकी का आयोजन होना संभव ही नहीं है। स्टेडियम का अंजुमन स्कूल तरफ का एक पवेलियन भारतीय क्लब के नाम से ही जाना जाता है। भारतीय क्लब के कोच अब्दुल हफीज ने उपस्थित सभी क्लब के सदस्यों एवं दोनों ही चयनित खिलाड़ी के साथ ही कन्हैया गुरयानी को हॉकी प्रतियोगिता के सफल आयोजन की बधाई देते हुए सभी आभार का माना।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!