कल से इंदौर-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस नागपुर तक चलेगी

कल से इंदौर-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस नागपुर तक चलेगी

इटारसी। इंदौर से भोपाल तक आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार 9 अक्टूबर से नागपुर तक चलेगी। रेल मंत्री के भोपाल प्रवास के दौरान मांग उठी थी कि भोपाल से नागपुर की कनेक्टिविटी के लिए इंदौर-भोपाल वन्दे भारत ट्रेन को नागपुर तक बढ़ाया जाय।

इस मांग को पूरा करने के लिए रेल मंत्रालय ने जनमांग और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 20911/20912 इंदौर-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का 09 अक्टूबर 2023 से नागपुर स्टेशन तक विस्तार करने का निर्णय लिया है।

09 अक्टूबर 2023 से यह गाड़ी इंदौर-नागपुर-इंदौर के मध्य चलेगी। गाड़ी संख्या 20911 इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस इंदौर स्टेशन से 06.10 बजे प्रस्थान कर, 07.00 बजे उज्जैन, 09.15 बजे भोपाल, 10.45 बजे इटारसी और 14.30 बजे नागपुर स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20912 नागपुर- इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस नागपुर स्टेशन से 15.20 बजे प्रस्थान कर, 19.00 बजे इटारसी, 20.40 बजे भोपाल, 22.50 बजे उज्जैन और 23.45 बजे इंदौर स्टेशन पहुंचेगी।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!