---Advertisement---

बालाजी बस्ती के मंदिरों के लिए नवग्रह दुर्गा मंदिर से वितरित हुए अक्षत कलश

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। श्री राम जन्मभूमि अयोध्या (Shri Ram Janmabhoomi Ayodhya) से आकर नवग्रह दुर्गा मंदिर (Navagraha Durga Temple) में रखे हल्दी अक्षत कलश बालाजी बस्ती के प्रमुख मंदिरों के लिये वितरित किये गये जिसमें बस्ती के गणमान्य नागरिकों एव महिलाओं एवं मोहल्ला समिति वार्ड 23 अहिल्या नगर व पंचवटी हनुमान मंदिर (Panchavati Hanuman Temple) महिला मंडल के सदस्यों की भारी संख्या में उपस्थित रही।

विश्व हिन्दू परिषद (Vishwa Hindu Parishad) के प्रांत सह मंत्री गोपाल सोनी (Gopal Soni) एवं जिला संयोजक मनोज राय (Manoj Rai) ने 22 जनवरी को अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में भगवान श्री राम (Lord Shri Ram) की मूर्ति की स्थापना के अवसर पर बालाजी बस्ती एवं बस्ती के मंदिरों में कौन-कौन से कार्यक्रम आयोजित करना है, इसकी जानकारी दी। इस अवसर पर नवग्रह दुर्गा मंदिर से आतिशबाजी कर ढोल नगाडों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बालाजी बस्ती के विभिन्न क्षेत्रों के धर्मालंबियों ने शोभायात्रा पर गुलाब के पुष्पों की वर्षा कर स्वागत किया। नवग्रह दुर्गा मंदिर से शीतला माता नेहरू गंज, हनुमान मंदिर पंचवटी, श्री शंकर मंदिर इंगल चाल, महाकाली दरबार, दुर्गा मंदिर भाट मोहल्ला, अहिल्या नगर, शंकर मंदिर विपिन नगर के मंदिरों को कलश वितरित किए गए।

इस अवसर पर जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष प्रमोद पगारे, राकेश जाधव, देवेन्द्र पटैल, जिलामंत्री विहिप प्रभात तिवारी, अनूप तिवारी, अनिल गेलानी, अमन रावत, संतोष शर्मा, शैलेन्द दुबे, वार्ड 23 मोहल्ला समिति अध्यक्ष नवनीत कोहली, सचिव राजकुमार दुबे, प्रकाश ताम्रकार, विजय दुबे, राजेंद्र दुबे, द्वारका प्रसाद गोहिया, केपी सैनी, डब्लू यादव, मुकेश पटेल, अनिल मस्की, राहुल भाट, अशोक भाट, गुड्डू सोनिया, सुनील दुबे, बृजमोहन सिंह मीना, राजेन्द्र चतुर्वेदी, महिला मंडल अध्यक्ष अनिता तिवारी, सुमन चौहान, सुधा तिवारी, मीणा तिवारी, नीतू साहू, आभा तिवारी, पार्वती पटेल व अन्य महिलाओं की भारी संख्या में उपस्थित रही।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.