कांग्रेस के स्थापना दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन

इटारसी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) के 139 वें स्थापना दिवस के अवसर पर वार्ड 16 के कांग्रेस पार्षद अमित कापरे (Councilor Amit Kapre) के कार्यालय में कांग्रेस की विचारधारा के संबंध में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस (Congress) के गौरवशाली इतिहास पर चर्चा हुई। 1885 में कांग्रेस की स्थापना जिन राजनीतिक परिस्थितियों में हुई उन विषयों को संगोष्ठी में समाहित कर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपने विचारों को रखा।

कांग्रेस के स्वतंत्रता आंदोलन की सफलता के बाद आजाद भारत पर कांग्रेस की भूमिका और तब से चल रही कांग्रेस की यात्रा देश की प्रगति, उत्थान, धर्मनिरपेक्षता, गांधीवादिता, संविधान तथा देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने जो कार्य किए उनका उल्लेख किया और उन पर चर्चा की। अपने सभी नेताओं को नमन किया और वर्तमान कांग्रेस संगठन के नेताओं पर विश्वास जताते हुए एक बड़े संघर्ष के लिए देश के हर वर्ग को कांग्रेस की भूमिका उपयोगिता बताने के लिए प्रण लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद अमित कापरे ने की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर, युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुफरान अंसारी, पार्षद दिलीप गोस्वामी, पार्षद संजय ठाकुर, प्रदीप कालोसिया, नगर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष देवी मालवीय, कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष किशन मंटू ठाकुर, सेवादल कांग्रेस जिला महासचिव संजय धोटे, मोहम्मद कादिर खान, सचिन मेहरा, संतोष बामने, प्रदीप अग्रवाल, कपिल अहिरवार, देवेंद्र मालवीय सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!