---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

समरसता नगर के पीछे विस्थापित होने को तैयार हुए ईरानी

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

विधायक डॉ. शर्मा से चर्चा के बाद फाइनल होगा विस्थापन का मामला
इटारसी।
सब्जी मंडी के पास बसे ईरानी डेरे में रहने वाले परिवारों ने आज नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, विधायक प्रतिनिधि जगदीश मालवीय के साथ संवाद किया।

नगरपालिका अध्यक्ष श्री चौरे और विधायक प्रतिनिधि श्री मालवीय ने ईरानी डेरे पर पहुंचकर नागरिकों से बातचीत की। इसके बाद परिवारों को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष न्यास कॉलोनी के पीछे बने समरसता नगर के पास पहुंचे। यहां पर उन्हें वह जगह दिखाई गई, जिस स्थान पर रहने के लिए ईरानी डेरे के नागरिक सैद्धांतिक रूप से तैयार हैं। उनके प्रमुख अब्बास ईरानी ने नगर पालिका अध्यक्ष से कहा कि वहां पर पक्का निर्माण करा कर देते हैं तो सभी लोग यहां से विस्थापित हो जाएंगे।

इस पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि विधायक डॉ सीतासरन शर्मा से चर्चा के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा।
श्री चौरे ने कहा कि ईरानी समाज के नागरिकों के साथ में विधायक डॉ सीतासरन शर्मा खुद संवाद करेंगे। वे जो भी निर्णय करेंगे, उस हिसाब से विस्थापन की प्रक्रिया कर ली जाएगी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.