---Advertisement---

जय-जय परशुराम के जयघोष से निकली शोभायात्रा

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। भगवान विष्णु के छटवें अवतार विप्र समाज के आराध्य भगवान परशुराम जी जन्मोत्सव के तहत भव्य शोभायात्रा आज निकाली गई। दूसरी लाइन परशुराम भवन से प्रारंभ शोभायात्रा में समाज के युवाओं, बुर्जुगों, महिलाओं एवं बच्चों ने शामिल होकर विप्र समाज की एकता का संदेश दिया। ढोल-ढमाकों और डीजे पर भगवान परशुराम के पराक्रम गीतों पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। शोभायात्रा में पीताबंर वस्त्र धारण कर कर्मकांडी ब्राह्मणों ने धोती-कुर्ता और माथे पर तिलक लगाकर भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई। भगवान परशुराम जी की आदमकद प्रतिमा एवं झांकी शोभायात्रा में आकर्षण का केन्द्र रही। हाथ में भगवा और परशु लेकर युवाओं ने जमकर नृत्य किया।

PARSHURAM SHOBHAYATRA 2

श्री गुरूद्वारा गुरू सिंग सभा समेत अन्य धर्मो के लोगों ने भी जगह-जगह शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर अगवानी की। सराफा बाजार, बड़ा मंदिर, जयस्तंभ चौक से होते हुए शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान पहुंची। यहां पंडित प्रदीप मिश्रा एवं समाज के संरक्षकद्वयों की मौजूदगी में भगवान परशुराम जी की महाआरती, विप्र शिरोमणि सम्मान समारोह रखा गया।

Manju Thakur

मंजू ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार एवं Narmadanchal.com के संस्थापक-संपादक हैं। वे वर्ष 2004 से नर्मदांचल क्षेत्र और मध्य प्रदेश की स्थानीय, सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़ी खबरों का संपादन और प्रकाशन कर रहे हैं। उन्होंने बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल से संस्कृत में स्नातकोत्तर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक तथा डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। पत्रकारिता के साथ-साथ वे डिजिटल मीडिया, समाचार संपादन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी अनुभव रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.