---Advertisement---

पत्रकार संघ ने विधायक प्रेम शंकर वर्मा का सम्मान किया

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

सिवनी मालवा। विधायक प्रेम शंकर वर्मा (MLA Prem Shankar Verma) का रविवार के दिन बगवाड़ा (Bagwada) में उनके निवास पर पहुंचकर पत्रकार संघ ने पुष्पहार से स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक प्रेम शंकर वर्मा ने सिवनी मालवा पत्रकार संघ (Seoni Malwa Journalist Association) के द्वारा पत्रकारिता के माध्यम से सकारात्मक रूप से क्षेत्र की समस्याओं को उठाने और जनता के मुद्दे को हल करने के लिए समाचार के प्रसारण प्रकाशन की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र के पत्रकार निष्पक्ष और निर्भीक रूप से जन समस्याओं को उठाते हैं।

उन्होंने चुनाव के समय पर भी मुख्यमंत्री (Chief Minister) एवं प्रधानमंत्री (Prime Minister) की योजनाओं का समय-समय पर प्रकाशन कर जनता तक भाजपा द्वारा किए कार्यों को आम जनता तक पहुंचने में सहयोग प्रदान किया है। स्वागत के अवसर पर पत्रकार संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर व्यास(Nandkishore Vyas), कोषाध्यक्ष विनीत राठी (Vineet Rathi), सचिव सुरेंद्र गौर (Surendra Gaur), उपाध्यक्ष राजू राठौर (Raju Rathore), संरक्षक रामशंकर शर्मा (Ramshankar Sharma) सहित पत्रकार बंधु उपस्थित थे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.