भारत की सुख,समृद्धि की कामना लेकर निकाली कावड़ यात्रा

भारत की सुख,समृद्धि की कामना लेकर निकाली कावड़ यात्रा

इटारसी। शहर के मालवीयगंज (Malviyaganj) क्षेत्र की महिलाओं ने पावन श्रावण मास (Shravan Month) के अवसर पर भारत (India) की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना को लेकर देवाधिदेव महादेव (Devadhidev Mahadev), भगवान शिव (Lord Shiva) को प्रसन्न करने हेतु मिलकर सामूहिक रूप से पवित्र जल कांधे रख धूमधाम से ढोल-बाजे के एवं हर-हर महादेव के जोरदार जयकारों के साथ पवित्र कावड़ यात्रा (Kavad Yatra) निकाली। इन महिलाओं ने अवाम नगर (Awam Nagar) में स्थित भगवान पशुपतिनाथ (Lord Pashupatinath) के मंदिर में जाकर जलाभिषेक भी किया।
महिलाओं के दल की सदस्य संगीता मालवीय ने बताया कि श्रावण मास में शिव जी को प्रसन्न करने के लिए कावड़ यात्रा का पौराणिक एवं विशेष धार्मिक महत्व है। उसी सनातन धर्म को आगे बढ़ाते हुए आज हमारे शहर में सभी धर्मप्रेमियों ने राधाकृष्ण मंदिर (Radhakrishna Temple), मालवीयगंज (Malviyaganj) क्षेत्र से पशुपतिनाथ मंदिर, अवाम नगर तक कावड़ यात्रा निकाली। कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

2Kavad 1
इस पावन कावड़ यात्रा में श्रीमती अनुराधा मालवीय, नीतू भारती, संगीता मालवीय, मीना सोनी, मीना साहू, कल्पना, सुमन, रकू सोनी, शोभा अग्रवाल ने बढ़चढ़ कर उत्साह पूर्वक अपनी भागीदारी निभायी। सभी महिलाओं ने अवाम नगर स्थित भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया और भगवान से भारत की सुख, समृद्धि की कामना की।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!