---Advertisement---

फोरलेन पर सक्रिय लुटेरे : बाइक सवार छात्रों से चाकू की नोंक पर लूट

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

– नकदी, मोबाइल और फोन-पे का पासवर्ड ले गए, मामला दर्ज
इटारसी। भोपाल-नागपुर फोरलेन (Bhopal-Nagpur Fourlane) पर अधिकांश सुनसान होने से यह राहगीरों के लिए जोखिम भरा और बदमाशों के लिए अच्छा साबित हो रहा है। सोमवार की रात को फोरलेन (Fourlane) पर बाइक सवार (Bike Rider) छात्रों से लूट की गई और बदमाश छात्रों से नगदी, मोबाइल (Mobile) तो छीनकर ले गये, साथ ही फोन-पे (Phone-Pe) का पासवर्ड (Password) भी ले गये।
भोपाल-नागपुर फोरलेन पर रात के वक्त आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। सोमवार रात अपनी बाइक (Bike) पर भोपाल (Bhopal) से सिवनी छपारा (Seoni Chhapra) जा रहे छात्र को अज्ञात बदमाशों ने चाकू की नोक पर लूट लिया, इस मामले में पथरोटा थाने (Patrota Thane) में अपराध दर्ज किया है। सोमवार रात जामईकलॉ फोरलेन (Jameclaw Fourlane) के पास छपारा निवासी छात्र अजय उइके एवं मनोज के साथ लूट की घटना हुई। दोनों बाइक से सिवनी जा रहे थे, रात करीब 12 बजे जब वे जामई के पास टायलेट (Toilet)के लिए रुके थे, तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने पहले बातचीत शुरू कर दी, इसके बाद एक बदमाश ने चाकू लेकर अजय उइके के गले पर रख दिया, अजय एवं मनोज घबरा गए थे। बदमाशों ने उनके पास रखे मोबाइल और सामान लूट लिया। अजय की जेब में रखे 5 हजार रुपये, मोबाइल का पासवर्ड और फोन पे का पासवर्ड भी धमकाकर ले लिया, जाते वक्त बदमाशों ने उनकी बाइक की चाबी निकालकर फेंक दी, तीनों बदमाश एक बाइक पर बैठकर फरार हो गए। वारदात के बाद पीडि़त युवकों ने पथरोटा थाने में मामले की जानकारी दी। थाना प्रभारी प्रवीण चौहान के अनुसार इस मामले में अज्ञात बदमाशों पर प्रकरण दर्ज किया गया है, उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस लूटे गए मोबाइल की लोकेशन (Location) भी खंगाल रही है, साथ ही यह पता कर रही है कि कहीं छात्रों के फोन-पे खाते से पैसा तो नहीं निकाला गया है।

फोरलेन थाने का प्रस्ताव अधर

एसपी डा. गुरूकरन सिंह (SP Dr. Gurukaran Singh) के अनुसार फोरलेन की सुरक्षा को लेकर यहां फोरलेन थाना (Fourlane Police Station) प्रस्तावित है, लेकिन वह कब तक चालू होगा इसकी जानकारी अभी तक नहीं है। इससे पूर्व तीन दिन पहले भी एक युवक ने पिस्टल डिजाइन (Pistol Design) के लाइटर से एक ट्रक चालक को रात में लूटने का प्रयास किया था। रात में फोरलेन पर सन्नाटा रहता है, इस वजह से यहां आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.