इटारसी। अब खाटू श्याम रसोई (Khatu Shyam Rasoi) के माध्यम से दिव्यांग के घरों का चूल्हा भी नहीं बुझने देने का प्रयास किया जाएगा। इसी के तहत खाटू श्याम सामुदायिक रसोई के माध्यम से इटरसी में रह रहे दिव्यांग जनों के घर जाकर खाटू श्री प्रसादी किट दी गई। जिसमें दाल, चावल, शक्कर, चाय पत्ती, नमक, मसाले,के साथ 10 किलो गेहूं का बैग दिया गया। सामाजिक कार्यकर्ता मनीष ठाकुर ने बताया कि नियमित भोजन व्यवस्था और एम्बुलेंस सेवा के साथ ग्रामीण अंचल के मरीजों के परिजनों के लिए भोजन और रहने की व्यवस्था का भी इंतजाम किया। साथ ही आज से प्रतिदिन 5 दिव्यांग को प्रसादी किट दी जाएगी। सर्वप्रथम भगत सिंह नगर के 5 दिव्यांग जनों को किट उपलब्ध दी गई। प्रसादी वितरण में मनीष ठाकुर, विशाल अग्रवाल, गिरीश पटेल सोनू गुरयानी का सहयोग रहा।