जानिये, कैसे रहेगा जिले में नवंबर माह का मौसम

जानिये, कैसे रहेगा जिले में नवंबर माह का मौसम

तापमान में गिरावट, मध्यप्रदेश के ये शहर रहे सबसे ठंडे और गर्म

इटारसी। दीपावली के बाद आंशिक तौर पर तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि जैसी ठंड की दरकार है, वह महसूस नहीं हुई है। पिछले चौबीस घंटों में मध्यप्रदेश के ज्यादातर संभागों का मौसम शुष्क रहा है।

पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान नौगांव, उज्जैन और राजगढ़ में 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रायसेन, मंडला और मलाजखंड में दर्ज किया गया। आगामी चौबीस घंटों में भी प्रदेश का मौसम शुष्क ही रहने के आसार हैं।

नवंबर में जिले का मौसम

नवंबर में दक्षिण-पश्चिम मानसून के समाप्त हो जाने के बाद मौसम सामान्यत: शांत हो ता है। इस माह में आकाश साफ या हल्के बादलों से घिरा दिखाई देता है। अक्टूबर के समान उमसता इस माह में महसूस नहीं होती है। रात्रि के तापमान में तेजी से गिरावट आती है। मानसून की आर्द्र हवाओं की जगह उत्तरी हवाएं ले लेती हैं। सतही हवाओं का रुख पूर्वी या उत्तर-पूर्वी हो जाता है। सुबह सामान्यत: सुहावनी एवं शांत होती है।

इस माह की औसत वर्षा 19.4 मिमी तथा वर्षा के दिनों की औसत संख्या 1.0 है। उत्तर भारत से होकर गुजरने वाली पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से जिले में कभी-कभी तेज बौछारें होती है, बहुत कम अवसरों पर सुबह के समय कोहरा भी होता है। इस माह में औसत अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और औसत न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहता है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!