---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

एलटी सुब्बू इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता फाइनल में हरदा-नर्मदापुरम में मुकाबला

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

नर्मदापुरम। संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित अंडर-22 एलटी सुब्बू दो दिवसीय इंटर डिस्ट्रिक क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में हरदा और नर्मदापुरम में मैच चल रहा है। हरदा टीमे पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन पर ऑल आउट हुई।

नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के मानसेवी सचिव अनुराग मिश्रा ने बताया कि फाइनल मैच नर्मदापुरम जिला एवं हरदा जिला के मध्य एमपीसीए ग्राउंड पर खेला जा रहा है। हरदा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आज के दिन के खेल में 172 रनों पर ऑल आउट हुई हरदा टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए विक्रम सेंगर ने सर्वाधिक 64 रन बनाए। नर्मदापुरम की ओर से गेंदबाजी करते हुए देवांश यदुवंशी 2 विकेट, निष्कर्ष 2 विकेट , श्रीनिवास गट्टानी 2 विकेट का योगदान दिया।

नर्मदापुरम ने अपनी इनिंग में बल्लेबाजी करते हुए आज के दिन के खेल के समाप्त होने तक 1 विकेट खोकर 107 रन बना लिए हैं। टीम के बल्लेबाज शाश्वत भदौरिया 63, माधव शर्मा 30 रन पर नाबाद खेल रहे हैं। मैच के दूसरे दिन का खेल कल सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा। मैच में अंपायर की भूमिका मनीष यादव एवं विष्णु बोरासी ने निभाई, स्कोरिंग मनोहर बिलथरिया ने की।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.