इटारसी। रेल मंडल भोपाल में स्वच्छता के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान 3.0 के तहत साफ-सफाई सुनिश्चित करने के साथ ही स्क्रेप सामग्री का उचित उपयोग करने पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
इसी कड़ी में विद्युत लोको शेड, इटारसी के विभिन्न अनुभागों में कर्मचारियों द्वारा सफाई कर अपशिष्ट सामग्री जैसे घास, मिट्टी आदि का प्रयोग कर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा तैयार की गई है। स्वामी विवेकानंद की मूर्ति के लिए सर्व प्रथम लकड़ी के बोर्ड पर लकड़ी द्वारा ही बेस अर्थात हारनेस तैयार की गई। इस पर यार्ड में उगने वाली घास के शेप पर मिट्टी के लेप लगाकर पूर्ण आकृति को बनाया गया।
सबसे ऊपर वाली परत के लिए छानी हुई मिट्टी का प्रयोग किया गया ताकि पोट्र्रेट के सभी डीटेल्स बनाये जा सकें। मूर्ति को फिनिश करने हेतु एक्रिलिक वॉल कलर (ग्लिटर) का प्रयोग किया गया है। इस प्रकार भोपाल मंडल में स्क्रेप/अपशिष्ट सामग्रियों का उचित उपयोग करके उनका निपटान किया जा रहा है।