शुक्रवार, जुलाई 5, 2024

LATEST NEWS

Train Info

कल 9 सूत्री मांगों को लेकर बंद रहेंगे कई निजी स्कूल

इटारसी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के निजी स्कूलों के विभिन्न संगठनों के बैनर तले संयुक्त मोर्चा द्वारा स्कूलों की विभिन्न 9 सूत्री मांगों को लेकर 18 सितंबर 2023 सोमवार को सभी विद्यालय बंद का आह्वान किया है जिसका पूर्ण समर्थन सोपास ब्लॉक इटारसी (Sopas Block Itarsi) ने किया है। सोपास इटारसी ने सभी संचालकों से चर्चा उपरांत निर्णय लिया कि 18 सितंबर को स्कूल बंद रखे जायेंगे।

ये हैं संगठन की 9 मांगें

  • तीन साल स्कूल संचालन के बाद स्थाई मान्यता प्रदान की जाये।
  • सत्र 2022 – 23 का आरटीई (RTE) की राशि 25 सितंबर तक जारी हो।
  • सत्र 2016-2021 तक पुन: प्रपोजल खोला जाये, जो बच्चे अपात्र किये हैं जिन्हें स्कूल से हटाया गया है। जिन बच्चों के प्रपोजल नहीं बन पा रहे हैं , उनका भौतिक सत्यापन कराकर आरटीई का भुगतान किया जाये।
  • सरकार अपनी भेदभाव नीति वापस ले और शासकीय व अशासकीय स्कूलों के बच्चों एकरूपता से देखते हुए प्राइवेट स्कूलों (Private Schools) के टॉपर (Topper) बच्चों को भी स्कूटी (Scooty) प्रदान की जाये व अन्य सरकारी योजनाओं में भी हमारे अशासकीय स्कूलों को शामिल करें।
  • सरकार अपनी भेदभाव नीति वापस ले और शासकीय व अशासकीय स्कूलों के बच्चों को एकरूपता से देखते हुए प्राइवेट स्कूलों के बच्चों को भी मेडिकल (Medical) में 5 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाये।
  • मप्र के प्राइवेट स्कूलों की समस्या के लिये एक स्थाई समिति बनाई जाये। जिसमें 5 सदस्य अशासकीय संयुक्त मोर्चा के शामिल किये जायें।
  • कक्षा 1 से 12 तक पूर्ण रूप से रजिस्टर्ड किरायानामा समाप्त किया जाये नोटरीकृत किरायानामा को स्वीकृति प्रदान की जाये।
  • मान्यता शुल्क व एफडी के आदेश को वापस लिया जाये।
  • आरटीई की राशि अन्य राज्यों के बराबर दी जाये। सरकार पहले तो 10 प्रतिशत राशि बढ़ाकर आरटीई का भुगतान करती थी अब तो कटौती कर 5 प्रतिशत कर दिया। यह भेदभाव पूर्ण नीति बंद किया जाये।

स्कूल संचालक एवं संगठनों ने स्कूलों के पक्ष में सहयोगात्मक रूप से 25 सितंबर 2023 तक हमारी सभी मांगों को स्वीकार कर कृतार्थ करें। 25 सितंबर 23 तक हमारी मांग नहीं मानी गई तो 27 सितंबर 23 को भोपाल (Bhopal) में शिक्षा स्वाभिमान रैली निकाली जाएगी। प्रदेश संगठन सोपास निजी स्कूलों की हर छोटी बड़ी मुश्किलों में स्कूल संचालकों के साथ खड़ा रहता है।

यह लड़ाई हर स्कूल संचालक के अस्तित्व की लड़ाई है, अत: संगठन के इस बंद के आव्हान में स्वेच्छा से भागीदार बनें ताकि संगठन और मुस्तैदी से आपके अधिकारों की आवाज बुलंद कर सकें। सभी स्कूल से बन्द का आह्वान सोपास प्रदेश मीडिया प्रभारी शिव भारद्वाज (Shiv Bhardwaj), संगठन मंत्री आलोक गिरोटिया (Alok Girotiya), जिला कार्यकारिणी सदस्य जाफर सिद्दीकी (Jafar Siddiqui), सोपास ब्लॉक इटारसी अध्यक्ष नीलेश जैन (Nilesh Jain), सचिव लोकेन्द्र साहू (Lokendra Sahu), कोषाध्यक्ष प्रशांत चौबे (Prashant Choubey) एवं अन्य पदाधिकारियों ने किया है।

Royal

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!