मंत्री उदय प्रताप ने दी पूर्व मंत्री काकूभाई को श्रद्धांजलि, परिवार से मिल संवेदना व्यक्त कीं

Post by: Rohit Nage

Updated on:

Bachpan AHPS Itarsi

इटारसी। पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन स्व. विजय दुबे काकू भाई के कावेरी स्टेट, न्यास कॉलोनी इटारसी स्थित निवास पर पहुंचकर मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा एवं परिवहन कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिजनों से मिलकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक दीपक हरिनारायण अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र सोनू दीक्षित, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कल्पेश अग्रवाल, राजेश तिवारी, आशुतोष शरण तिवारी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राजपूत, जिला महामंत्री मुकेश मैना, इटारसी नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद सोरोत, विधायक प्रतिनिधि गोकुल पटेल, भाजपा नर्मदापुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राहुल सोलंकी, रोहित गौर, युवा मोर्चा जिला मंत्री गोपाल शर्मा, अभिषेक शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा नगर महामंत्री राकेश मालवीय, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नगर महामंत्री, आईटी एवं सोशल मीडिया मण्डल संयोजक मयूर मालवीय, शिवकांत मालवी सहित अनेक पदाधिकारी पहुंचे थे।

स्व.काकू भाई के छोटे भाई संजय दुबे, अभय दुबे, भाजपा पार्षद श्रीमती कीर्ति संजय दुबे, डॉ.नीता अजय दुबे, काकू भाई के पुत्र अनुभव दुबे, उत्कर्ष संजय दुबे एवं समस्त परिवारजन उपस्थित थे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!