– चार पार्क देंगे धर्म-देशभक्ति, महिला सशक्तिकरण और आयुर्वेद का संदेश
इटारसी। न्यास कालोनी में निर्मित दो पार्कों को 12 अक्टूबर को जनता को समर्पित किया जाएगा। विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा एवं नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे इन पार्कों को जनता को समर्पित करेंगे। पार्षद अमृता मनीष ठाकुर ने बताया कि विधायक डॉ. शर्मा के प्रयासों से नगर पालिका नपाध्यक्ष पंकज चौरे के नेतृत्व में नपा यहां के हर खाली मैदान को पार्क के रूप में विकसित कर रही है। सेल्फ फाइनेंस एरिया में एक पार्क चंद्रयान की सफलता को चिरस्थाई रखने के लिए बनाया है। यहां चंद्रयान की डिजाइन बनेगी।
इसी तरह बम बाबा दरबार परिसर में तैयार पार्क धर्म-आध्यात्म और सनातन धर्म का संदेश देगा, यहां पार्क की दीवारों पर पेटिंग कराई जा रही है, तीसरा प्रस्तावित पार्क आयुर्वेद और सेहत का संदेश देते हुए बनाया जाएगा, इसमें सभी तरह की वनौषधि, नवग्रहों के पौधे एवं स्वास्थ्य का संदेश देते हुए पौधे लगाए जाएंगे, दो पार्क 12 अक्टूबर को जनता को समर्पित किये जायेंगे, तीसरे का काम जल्द शुरू होने वाला है। श्रीमती ठाकुर ने बताया कि न्यास कॉलोनी के प्रकाश उद्यान में महिला सशक्तिकरण के लिए उसे पिंक जॉन बनाया है, जिसमें ओपन जिम लगा दी है तथा नियमित रखरखाव चल रहा है, कमियों को पूर्ण कर उसे भी और व्यवस्थित किया जा रहा है।
न्यास कॉलोनी में बन रही है शहर की पहली की लाइब्रेरी जिसमें बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोडऩे का प्रयास किया जाएगा साथ ही उन्हें निशुल्क कैरियर मार्गदर्शन भी दिया जाएगा जिसका भूमि पूजन हो चुका है। शहर का सबसे बड़ा एरिया होने के कारण यहां पर संजीवनी क्लीनिक का भी भूमि पूजन हो गया है जो अतिशीघ्र बनाकर प्रारंभ होगा। कबाड़ से जुगाड़ की थीम पर बनेगा चंद्रयान का मॉडल नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने बताया कि चंद्रयान का मॉडल बनाने के लिए विशेष कारीगर बुलाए गए हैं जो शहर के कबाड़ से मॉडल को तैयार कर रहे हैं, अति शीघ्र चंद्रयान गार्डन में चंद्रयान-3 का मॉडल भी तैयार दिखेगा।