इटारसी। पुरानी इटारसी में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का मंगलवार को विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय भवन निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
इस दौरान विधायक डॉ. शर्मा ने कहा कि शिक्षा ही समाज की सशक्त नींव है, और इस विद्यालय के निर्माण से क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं मिलेंगी।
निरीक्षण के समय उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, विधायक प्रतिनिधि दीपक अठोत्रा, प्राचार्य एनपी चौधरी और उप प्राचार्य उपेंद्र साहू भी मौजूद थे।








