रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

विधायक डॉ. शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर दी बधाई

इटारसी। विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा ने आज राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के आला प्रदर्शन के लिए उनको बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि इस चुनाव में भाजपा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चेहरा नहीं बनाया था, लेकिन चुनाव अघोषित रूप से उनके चेहरे पर ही लड़ा गया। शिवराज सिंह चौहान की योजनाओं को आगे रखकर ही चुनाव प्रचार चला और भाजपा ने बंपर जीत हासिल की। विधायक डॉ. शर्मा ने मुख्यमंत्री को ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी है। इस अवसर पर नगर भाजपा महामंत्री राहुल चौरे भी विधायक के साथ मुख्यमंत्री से मिले।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News