सोहागपुर। योग दिवस के मौके पर टीकाकरण महाअभियान के अंतर्गत विकासखण्ड के 9 केंद्रों पर टीकाकरण होगा। इसमें एक दिवस में 11 सौ वेकशीन लगाने का लक्ष्य है। जिन 9 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाना है उनमें एस जे एल स्कूल सोहागपुर 200, शोभापुर 150,सेमरी हरचंद 150, ग्राम पंचायत भानपुर 100,गुजरखेरी 100, नवलगांव 100, जमुनिया 100, गूंदरई 100 ,किशनपुर 100 एवं ग्राम पंचायत काजलखेड़ी केंद्र पर 100 वेकशीन लगाना तय है।
विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं की ली बैठक
दुनिया के सबसे बड़ा मुफ्त टीकाकरण अभियान को लेकर विधायक विजयपाल सिंह (MLA Vijaypal Singh) ने रविवार को सोहागपुर, शोभापुर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक ली। विधायक ने कहा 21 जून से सभी सरकारी केंद्रों पर 18 आयु वर्ष अधिक उम्र वाले सभी लोगों के लिये मुफ्त टीके उपलब्ध है। विधायक श्री सिंह ने समस्त कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी कार्यकर्ता केंद्रों पर जाकर वैक्सीन का टीका लगवाने आने वाले लोगों का स्वागत करें।इस अवसर पर विधायक श्री सिंह के साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष आकाश रघुवंशी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जे पी माहेश्वरी शोभापुर मंडल के अध्यक्ष ललित पटैल, भाजपा नेता अभय खंडेलवाल, विजय छाबरिया, केशव जाजू, गोबिंद मेहरा, मनोज गोलानी, अश्विनी सरोज, अभिनव पालीवाल, विनोद दुबे, संजय मालवीय, जगदीश अहिरवार, किशोर जायसवाल, अंकुश जायसवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
टीकाकरण महाअभियान को लेकर विधायक ने ली बैठक

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement
