यूनियन त्याग कर 60 से अधिक लोग संघ से जुड़े

यूनियन त्याग कर 60 से अधिक लोग संघ से जुड़े

इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन (West Central Railway Employees Union) के साठ से अधिक सदस्यों ने यूनियन का त्याग करके वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ (West Central Railway Mazdoor Sangh) की सदस्यता हासिल कर ली है। इनमें बारह बंगला रेलवे इंस्टीट्यूट के निर्वाचित कोषाध्यक्ष आरके श्रीवास्तव भी शामिल हैं। सभी का संघ पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
संघ की ओर से दी जानकारी में बताया गया है कि वेस्ट सेंटर रेलवे मजदूर संघ अध्यक्ष आरपी भटनागर के आदेश पर कार्याध्यक्ष अमित भटनागर एवं महामंत्री अशोक शर्मा के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष राजेश पांडेय, मंडल सचिव आर के यादव की उपस्थिति में लाल झंडा यूनियन के 12 बंगला इंस्टीट्यूट के निर्वाचित कोषाध्यक्ष आरके श्रीवास्तव, लोको इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, राजेश श्रीवास, दीपक वर्मा, आदर्श पटेल, राजेश साहू, ललित मोहन, महेश निराला, रोहित चौरे, कैलाश बड़ेकर, अल्केश भाधे, मनोज, अनिल डोंगरे एवं इनके साथ-साथ लोको रनिंग एवं सीएंडडब्ल्यू शाखा,
मुख्य शाखा, डीजल शाखा से 60 से अधिक युवा साथियों ने लाल झंडा यूनियन त्यागकर मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत आरके श्रीवास्तव ने मजदूर संघ की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मजदूर संघ एक ऐसा संगठन है, जो सभी को एक माला में पिरोया रख साथ लेकर चलता है, सदैव कर्मचारी ओर जनसेवा जैसे नेक कार्यों में अपनी मत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। हम संघ परिवार को विश्वास दिलाते हैं कि हम सब मिलकर संघ को मजबूती देकर बुलंदियों पर पहुंचाकर एक नया इतिहास रचेंगे।
मंडल सचिव श्री यादव ने मजदूर संघ से जुडऩे वाले सभी सदस्यों का स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मंडल अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने दूसरे संगठन को छोड़ संघ से जुडऩे वालों को बुद्धिमान एवं ईमानदार छवि वाले व्यक्ति के रूप से संबोधित किया। भगवती वर्मा एवं संजय केचे ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पांच शाखा के अध्यक्ष एवं सचिव सरताज हुसैन, कुन्दन आगलावे, राजेश सूर्यवंशी केशव कुशवाहा, समय सिंह मीणा, अशोक दुबे, महाकालेश्वर कश्यप, मनोज क्लोसिया समेत सैकड़ों संघ अधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Royal
CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!