नर्मदापुर कथा व्यास मंच ने किया पौधारोपण
होशंगाबाद। गुरुवार को नर्मदा पुर कथा व्यास मंच ने पौधारोपण का आयोजन किया। मीडिया प्रभारी भागवत आचार्य पंडित शुभम दुबे ने बताया कि नर्मदा पुर कथा व्यास मंच के कुछ उद्देश हैं जिनमें एक उद्देश्य यह भी है पौधारोपण करना। साथ ही जिस किसी दिन किसी विद्वान का जन्मदिवस रहेगा उस दिन मिलकर पौधारोपण किया जाएगा। इसलिए भागवत आचार्य सत्यम दीवान के जन्मदिवस पर पौधारोपण किया। इस अवसर पर नर्मदा पुर कथा व्यास मंच के अध्यक्ष पंडित नीरजजेश त्रिपाठी, आचार्य अजय दुबे, सोमनाथ शमार्, पंडित शुभम दुबे पंडित, तरूण तिवारी विद्वान उपस्थित रहे।