---Advertisement---

राज्य स्तरीय कबड्डी स्पर्धा में नर्मदापुरम जोन हुआ विजेता

By
—
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। जनजातीय कार्य विभाग के स्टॉफ की राज्य स्तरीय कबड्डी स्पर्धा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरीखुर्द आयोजित हुई। स्पर्धा के फायनल में मेजबान नर्मदापुरम जोन ने इंदौर जोन को 42-26 अंकों से पराजित कर विजेता का खिताब जीता। आधे समय तक नर्मदापुरम जोन की टीम 23-14 से आगे थी।

उल्लेखनीय है कि जनजातीय कार्य विभाग के स्टॉफ के लिए इस प्रकार की स्पर्धा दूसरी बार नर्मदापुरम संभाग की मेजबानी में आयोजित की गई है। स्पर्धा के अंतिम मैच के दौरान संभागीय उपायुक्त जेपी यादव उपस्थित रहे तथा खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया। शैलेन्द्र दीक्षित प्राचार्य शासकीय उमावि सेमरीखुर्द, प्रदीप सिंह राजपूत, प्राचार्य सीएम राईज विद्यालय सुखतवा, विद्यालय के शिक्षक तथा विद्यार्थी दर्शक के रूप में उपस्थित थे।

स्पर्धा उपरांत जनजातीय कार्य विभाग की राज्य स्तरीय टीम का चयन किया है। टीम में प्रवीण दुबे कप्तान, आशुतोष कुशवाह, राजेन्द्र सिंह राजपूत, सुखनार कलमे, अनिल गालर, नर्मदापुरम जिला, आशीष उइके, सुखमन कवड़े, मलवन शाह नर्रे बैतूल जिला, रायसिंह ढकिया, शंकर सिंह परमार, मानसिंह बामनियो झाबुआ जिला, हेमरथ तोमर अलीराजपुर जिला। उक्त चयनित दल 14 से 16 जनवरी 2024 तक सीहोर में आयोजित शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय स्पर्धा में भाग लेगा।

उल्लेखनीय है कि जनजातीय कार्य विभाग की कबड्डी टीम ने गतवर्ष शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय स्पर्धा में विजेता होकर गोल्ड मैडल जीता था। संभागीय उपायुक्त जेपी यादव ने चयनित दल को शुभकामनाएं दी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.