नीरज  जैन बने एमजीएम कॉलेज जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष

नीरज  जैन बने एमजीएम कॉलेज जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष

इटारसी। नगर मंडल इटारसी के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ एवं कर्मठ भाजपा नेता नीरज जैन को जिले के दूसरे सबसे बड़े महाविद्यालय शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

गुरुवार देर शाम जारी हुए आदेश में उनकी नियुक्ति की गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, प्रभारी मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, सांसद रावउदय प्रताप सिंह, क्षेत्रीय विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा, पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता मप्र तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, जिला प्रभारी राकेश जादौन, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति एवं अनुशंसा से जैन की नियुक्ति की गई है। नियुक्ति से उनके परिवारजनों, मित्रों, शुभ चिंतकों में खुशी की लहर है। साथ ही विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने उन्हें कर्मठता और ईमानदारी से महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के लिए शुभकामनाएं दी है। नियुक्ति को लेकर नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो, नगर महामंत्री राहुल चौरे एवं श्री जैन के पारिवारिक सदस्य और वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद पगारे ने सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!