---Advertisement---

एनएसयूआई आज कैंपस चलो अभियान के तहत प्रदेशभर में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगी

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

भोपाल, 23 सितंबर (हि.स.)। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में छात्र छात्राओं और युवाओं की मांगों को लेकर कांग्रेस (Congress) की छात्र इकाई एनएसयूआई (NSUI) ने अगस्त के प्रथम सप्ताह में प्रदेश स्तरीय बैठक कर कैंपस चलो अभियान का आगाज़ किया था। उसके बाद से ही सभी जिलों के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता चरणबद्ध तरीके से कैंपस चलो अभियान को चला रहे हैं। एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी महावीर गुर्जर (Mahavir Gurjar) राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी रितु बराला (Ritu Barala) एवं प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे (Ashutosh Chowkse) के निर्देश अनुसार आज सोमवार को सभी जिलों में जिला अध्यक्ष व समस्त पदाधिकारी कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे ।

एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव व मध्यप्रदेश एनएसयूआई प्रभारी रितु बराला ने कहा कि कैंपस चलो अभियान के माध्यम से छात्र मांग पत्र को लेकर प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में एनएसयूआई एक-एक छात्रों के बीच पहुंच कर एनएसयूआई के छात्र मांग पत्र की विस्तृत जानकारी दी गई हैं। कैंपस चलो अभियान के तहत जो सभी पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम किए गए हैं उन सभी कार्यक्रमों की समीक्षा कर जो बेहतर एवं प्रभावी तरीके से कार्यक्रम करेंगे उन सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे । प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने कहा कि मध्यप्रदेश के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं और सभी छात्र छात्राओं ने एनएसयूआई के कैंपस चलो अभियान को सफल बनाने में बहुत सहयोग किया हैं लेकिन मध्यप्रदेश की सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। मध्यप्रदेश सरकार लगातार युवाओं और छात्रों की उपेक्षा कर रही हैं, जिसको लेकर एनएसयूआई पूरे प्रदेश में उग्र प्रदर्शन करेंगी । सोमवार को सभी जिलों में कलेक्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन दिए जाएंगे। भोपाल में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अक्षय तोमर ज्ञापन सौंपेंगे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.