रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

सभी वर्ग के व्यापारियों को कांग्रेस से जोडऩा हमारी प्राथमिकता

सीधी। मध्यप्रदेश कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अजय चौरडिय़ा (Ajay Chordia) के मुख्य आतिथ्य में सीधी जिला कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ज्ञानप्रताप सिंह (Gyan Pratap Singh), मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता (Lalchand Gupta), प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय (Rajkumar Kelu Upadhyay), सीधी (Sidhi) जिला कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष कमल कामदार (Kamal Kamdar) की विशेष उपस्थिति में संगठन सदस्यों से व्यापार व व्यापारी के अनेक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मध्यप्रदेश कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अजय चौरडिया ने उपस्थित कांग्रेस संगठन के साथियों से कहा कि कमलनाथ सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाले नेतृत्वकर्ता हैं। हमारे संगठन में हमें अधिक से अधिक सभी वर्ग, छोटे, बड़े व्यापारियों को कांग्रेस से जोडऩा हमारी प्राथमिकता है। श्री चौरडिय़ा ने कहा कि हमारे संगठन के साथियों को प्रतिदिन दो नए व्यापारी साथियों से मिलना व उन्हे जोडऩा है। उक्त बैठक में संगठन के प्रमुख व्यापारी उपस्थित रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News