राप्ती सागर ट्रेन में महिला यात्री को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया

भोपाल। पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मण्डल के रेलकर्मी अपनी ड्यूटी का सफल निर्वहन करते हुए मानवीयता के साथ जरूरतमन्दों की मदद करने में भी लगातार अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। इसी कड़ी में सांस की समस्या से पीडि़त 68 वर्षीय महिला रेल यात्री को उनकी आवश्यकता अनुसार ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करने में सराहनीय भूमिका निभाई।

गाड़ी संख्या 12521 बरौनी-एर्नाकुलम राप्ती सागर एक्सप्रेस के कोच नंबर ए-2 के बर्थ नंबर-47 पर कानपुर से काटपाडी की यात्रा कर रही 68 वर्षीय महिला यात्री तारापति घोष द्वारा सांस फूलने जानकारी गाड़ी में ड्यूटी कर रहे कोच के कंडक्टर मनोज सोनकिया को दी और ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता बताया।

मनोज सोनकिया के माध्यम से इसकी जानकारी भोपाल मंडल के वाणिज्य कंट्रोल रूम को प्राप्त होने पर भोपाल स्टेशन पर उप स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य) अखिलेश खरे को सूचना दी गई। ड्यूटी पर कार्य कर रहे उप स्टेशन प्रबन्धक (वाणिज्य) श्री खरे द्वारा तुरंत संज्ञान लेते हुए 22.44 बजे रेलवे डॉक्टर को सूचित किया। साथ ही स्थानीय गैर सरकारी संगठन के वाइस चैयरमैन अभिषेक मकवाने से संपर्क किया और ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कराने का आग्रह किया।

एनजीओ से वाइस चेयरमैन अभिषेक मकवाने ने तुरंत अपनी टीम के साथ मिलकर एक जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की गई। भोपाल स्टेशन पर रेलवे के डॉ. जोशी, पैरामेडिकल स्टाफ के साथ-साथ पुलिस सहयोगी दल भी मौजूद रहा। गाड़ी के भोपाल स्टेशन पर पहुंचने पर महिला को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!