---Advertisement---

[adrotate banner="7"]

भगवान परशुराम जी की पालकी एवं वाहन रैली निकाली

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। भगवान राम के अवतार विप्र समाज के आराध्य प्रभु परशुराम जी के प्राकट्योत्सव अक्षय तृृतीया पर विप्र समाज द्वारा परशुराम भवन से पालकी यात्रा निकाली गई। हाथों में शंख, घंटे, मंजीरे और पीताबंर वस्त्र पहनकर युवाओं एवं कर्मकांडी विप्रों ने पालकी में जमकर नृत्य किया। सराफा बाजार, द्वारिकाधीश मंदिर, जयस्तंभ चौक होकर भवन में यात्रा का समापन किया।

इधर शाम को सीपीई खेड़ापति मंदिर परिसर से विप्र समाज के युवाओं एवं परशुराम सेना के तत्वावधान में वाहन रैली निकाली इसमें सैकड़ों युवाओं ने विप्र समाज की एकता का परिचय देते हुए नगर भ्रमण किया। रैली के दौरान युवाओं ने जय-जय परशुराम के जयघोष लगाए। पूरे शहर में भ्रमण करते हुए वाहन रैली परशुराम भवन में संपन्न हुई।

शुक्रवार को सुबह 7 बजे नेहरूगंज स्थित परशुराम मंदिर में भगवान का पूजन, अभिषेक एवं हवन किया, इसके पश्चात परशुराम भवन में समाज के 11 जोड़ों ने भगवान परशुराम जी का महाभिषेक किया गया। कल, शनिवार की शाम 4 बजे परशुराम भवन से भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो मुख्य मार्गों से होकर फ्रेन्ड्स स्कूल में पहुंचेगी। यहां भगवान की महाआरती के साथ जिला ब्राह्मण सम्मेलन के अलावा विप्र समाज की कुछ हस्तियों का सम्मान किया जाएगा।

शिव-सती पुर्नमिलन का मंचन किया

इधर गुरूवार शाम सर्व ब्राह्मण महिला संगठन द्वारा चार दिवसीय महोत्सव के तहत धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। मंच पर महिलाओं ने भगवान शिव और सती के पुर्नमिलन का मंचन किया। इस अवसर पर संगठन की संरक्षक कल्पना शर्मा, साधना दुबे, माधवी मिश्रा, नीरू मिश्रा, अध्यक्ष ज्योति शर्मा, पूजा तिवारी, रेखा दुबे, रचना मिश्रा, पूनम तिवारी, चांदनी शुक्ला, कुसुम तिवारी, निधि शर्मा, रितु तिवारी, वंदना ओझा सहित उपस्थित महिलाओं द्वारा भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की गई। शुक्रवार शाम भवन में महिला संगठन ने आनंद मेले का आयोजन किया। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल लगाए गए।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.