इटारसी। जिले की अग्रणी साहित्यिक संस्था मानसरोवर साहित्य समिति द्वारा 18 अगस्त को श्री प्रेमशंकर दुबे स्मृति पत्रकार भवन में अपरान्ह 4 बजे पावस गीत बहार का आयोजन किया गया है।
संस्था की ओर से जानकारी देते हुए सौरभ दुबे ने बताया कि ये मानसरोवर साहित्य समिति की परम्परागत काव्य गोष्ठी है। संस्था से जुड़े पदाधिकारियों विनोद कुशवाहा, देवेन्द्र सोनी, राजेश दुबे, विकास उपाध्याय, बृजमोहन सिंह सोलंकी, अजय सिंह राजपूत, अवनीन्द्र दुबे आदि ने नगर के काव्य प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है ।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
पावस गीत बहार का आयोजन कल

For Feedback - info[@]narmadanchal.com