होशंगाबाद। मध्य प्रदेश सिंचाई जल संसाधन विभाग (Madhya Pradesh Irrigation Water Resources Department) स्पोट्र्स क्लब जबलपुर के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष विश्वामित्र पुरस्कार से सम्मानित, मध्य प्रदेश खो-खो महासंघ के सचिव संजय यादव को अखिल भारतीय खो-खो महासंघ का राष्ट्रीय सह सचिव नियुक्त होने पर सम्मान करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष होशंगाबाद एवं जिलाध्यक्ष खो-खो संघ बसारत खान ने तवा बांध का छायाचित्र भेेंट किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश जल संसाधन विभाग स्पोट्र्स क्लब के प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार शर्मा, मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव योगेंद्र दुबे, स्पोट्र्स क्लब के क्षेत्रीय अध्यक्ष ग्वालियर संतोष जैन, क्षेत्रीय अध्यक्ष रीवा डीपी मिश्रा, क्षेत्रीय अध्यक्ष जबलपुर चंद्रकांत जावलकर, महेंद्र गोखले, अशोक शर्मा, जेआर लिटकरदेव एवं संजय उपाध्याय ने भी सम्मान किया।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
विश्वामित्र पुरस्कार से सम्मानित होने पर तवा बांध का चित्र भेंट

For Feedback - info[@]narmadanchal.com