---Advertisement---

अवैध रूप से पिस्टल व दो जिन्दा कारतूस कब्जे से जब्त

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। सिटी पुलिस (City Police) ने ओवरब्रिज (Overbridge) के नीचे पुरानी इटारसी (Old Itarsi) में खड़े एक व्यक्ति से एक पिस्टल (Pistol) व दो जिन्दा कारतूस (Cartridge) जब्त किये हैं। विधानसभा चुनावों के लिए पुलिस अलर्ट मोड (Alert Mode) पर है और लगातार सघन जांच की जा रही है। इसी दौरान यह आरोपी हाथ लग गया है।

पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम गुरकरण सिंह (Superintendent of Police Narmadapuram Gurkaran Singh) के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र (Additional Superintendent of Police Ashutosh Mishra) तथा एसडीओपी इटारसी महेन्द्र सिंह चौहान (SDOP Itarsi Mahendra Singh Chauhan) के निर्देशन में निरीक्षक गौरव सिंह बुन्देला ( Inspector Gaurav Singh Bundela) थाना प्रभारी इटारसी के नेतृत्व में थाना इटारसी की टीम अवैध रूप से हथियार रखने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ओव्हर ब्रिज के नीचे पिस्टल रखे हुये किसी वारदात को अंजाम देने के लिये खड़ा है। मुखबिर सूचना तत्काल टीम बनाकर उपनिरीक्षक सुनील घावरी एवं पुलिस स्टाफ आरक्षक राजेश पवार, भिक्कू यादव पहुंचे।

आरोपी संजय छातरे पिता छक्कूलाल छातरे उम्र 45 साल निवासी इन्द्रपुरा पुरानी इटारसी ओव्हर ब्रिज के नीचे शनि मंदिर रोड पर अवैध रूप से पिस्टल व दो जिन्दा कारतूस लेकर खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा तथा उसके कब्जे से इटारसी पुलिस ने पिस्टल व दो जिन्दा कारतूस जब्त कर उसके विरूद्ध आम्र्स एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया है। थाना प्रभारी इटारसी गौरव सिंह बुन्देला ने बताया कि विधान सभा चुनाव को दृष्टिगत रखते पुलिस लगातार आरोपियों की धरपकड़ की कार्यवाही कर रही तथा आगे भी लगातार इटारसी पुलिस टीम इस प्रकार की कार्यवाही करते रहेंगे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.