---Advertisement---

शासकीय कन्या महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने किया छात्राओं से संपर्क

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन भोपाल(Bhopal) के निर्देशानुसार व प्राचार्य डॉ आरएस मेहरा (Principal Dr. RS Mehra) के मार्गदर्शन में शासकीय कन्या महाविद्यालय, इटारसी के प्राध्यापकों द्वारा कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरानी, इटारसी की छात्राओं से संपर्क किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरएस मेहरा ने बताया कि महाविद्यालय, उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश (Higher Education Department Madhya Pradesh) शासन की बहुउद्देशीय योजना कॉलेज चलो अभियान के तहत छात्राओं को महाविद्यालय में प्रवेश लेने हेतु प्रोत्साहित कर रहा है। जिससे प्रत्येक छात्रा को उच्च शिक्षा प्राप्त हो सके। महाविद्यालय में कॉलेज चलो अभियान के प्रभारी डॉ. शिरीष परसाई (Dr. Shirish Parsai) ने कहा कि कॉलेज चलो अभियान के माध्यम से सुदूर क्षेत्र के विद्यार्थियों के प्रवेश को बढ़ाने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020की जानकारी देने एवं प्रदेश के सकल पंजीयन अनुपात के लक्ष्य को हासिल करने के उद्देश्य से महाविद्यालय के क्षेत्राधिकार में आने वाले विभिन्न शासकीय, अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों, अभिभावकों एवं छात्राओं से संपर्क किया जा रहा है।

इस अभियान के तहत महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020के परिपेक्ष्य में जानकारी पीपीटी तथा पंपलेट के माध्यम से दी जा रही है। डॉ. संजय आर्य (Dr. Sanjay Arya) ने छात्राओं को महाविद्यालय में दी जाने वाली छात्रवृत्तियों की जानकारी देते हुए कहा कि शासन का उद्देश्य है कि कोई भी छात्रा आर्थिक कारणों से उच्च शिक्षा से वंचित न रहे। डॉ. श्रद्धा जैन (Dr. Shraddha Jain) ने छात्राओं को ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया तथा महाविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी देते हुए प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया।

आपने कहा कि छात्राएं महाविद्यालय में पूर्णत: सुरक्षित वातावरण में शैक्षणिक उपलब्धियां को प्राप्त कर रही हैं। क्षमा वर्मा (Kshama Verma) ने छात्राओं को महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरानी इटारसी की प्राचार्य श्रीमती सपना गिरधारी (Mrs. Sapna Girdhari) एवं शैक्षणिक स्टाफ ने कॉलेज चलो अभियान हेतु महाविद्यालय के प्रयासों की सराहना की।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.