भारतीय युवा कांग्रेस की इटारसी की इंदिरा फेलो सुश्री स्पर्श चौधरी से मिले राहुल गांधी

भारतीय युवा कांग्रेस की इटारसी की इंदिरा फेलो सुश्री स्पर्श चौधरी से मिले राहुल गांधी

इटारसी। राजनीति में महिलाओं की बराबर भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर शुरू की गई इंदिरा फेलोशिप (Indira Fellowship) की अलग अलग राज्यों की तेरह प्रतिनिधि फेलो महिलाएं दिल्ली (Delhi) में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मिलीं। इसमें मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) का प्रतिनिधित्व कर रहीं दो फैलोज में से एक सुश्री स्पर्श चौधरी (Ms. Sparsh Chaudhary) भी राहुल गांधी मिलीं।

इस मुलाकात में देश भर में महिलाओं की सुरक्षा,राजनीति में बराबर भागीदारी को लेकर चर्चा की गयी। साथ ही इंदिरा फैलोशिप और शक्ति अभियान के कार्यों के बारे में स्पर्श ने भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रेजेंटेशन भी दिया। स्पर्श चौधरी की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय सीपीई इटारसी (Kendriya Vidyalaya CPE Itarsi) से हुई और वे डीएवी कोटा से टॉपर रही हैं। आईआई टी बॉम्बे (IIT Bombay) से बी टेक ग्रेजुएट के पश्चात यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की और तीन मॅस लिखे। दो साल की भारत सरकार के कौशल विकास मंत्रालय की महात्मा गांधी नेशनल फेलो के तौर पर कटनी जिला प्रशासन के साथ कार्य किया। साथ ही आईआईएम अहमदाबाद (IIM Ahmedabad) से पब्लिक पॉलिसी और मैनेजमेंट में दो सालों का कोर्स भी पूरा किया।

स्पर्श ने अप्रैल 2023 में अपना पहला हिंदी काव्य संग्रह : अरी ओ जिंदगी प्रकाशित किया है। यह किताब विगत दस सालों के दौरान लिखी गई कविताओं का संग्रह है। इसके अलावा स्पर्श यूथ की आवाज वेब प्लेटफार्म पर लगातार सामाजिक राजनीतिक मुद्दों पर और फिल्मों के सामाजिक टिप्पणी के संदर्भ में लेखन करती हैं।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!