---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

विज्ञान शिक्षा को रूचिकर बनाने विद्या विज्ञान प्रयोगशाला एक प्रेरणास्पद कदम : धनराजू

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। जिज्ञासा और सीखने के लिये जुनून पैदा करने में उन्नत यंत्रों के साथ बाल मनोविज्ञान के अनुसार परिवेश का बहुत महत्व है। विज्ञान शिक्षा को रूचिकर बनाने में विद्याविज्ञान प्रयोगशाला (Vidyavigyan Laboratory) एक उत्तम उदाहरण के रूप में है। यह बच्चों में जिज्ञासा की भावना और गहन प्रश्नों के उत्तर खोजने की उत्सुकता पैदा करने मे सहायक होगी।

यह बात राज्य शिक्षा केंद्र के डायरेक्टर धनराजू एस. (Dhanaraju S) ने सारिका घारू (Sarika Gharu) द्वारा स्वयं के प्रयास से सुसज्जित एवं निर्मित नवीन प्रयोगशाला के बारे में कही। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल (State Education Center Bhopal) में इसके बारे में जानकारी को जारी करते हुये शीघ्र ही व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर इसके अवलोकन करने की बात कही। नेशनल अवार्ड (National Award) प्राप्त सारिका घारू द्वारा नर्मदापुरम जिले (Narmadapuram District) के हायर सैकंड्री स्कूल सांडिया (Sandia) में हाईस्कूल स्तर तक के विज्ञान पर आधारित नवीन प्रयोगशाला को बनाया गया है।

सारिका ने बताया कि इसका नामकरण अपनी स्वर्गीय मां श्रीमती विद्याबाई (Smt. Vidyabai) के आधुनिक वैज्ञानिक सोच को देखते हुये उनके नाम पर विद्याविज्ञान किया गया है। मिनी साइंस सेंटर के रूप में इसमें आधुनिक प्रयोगसामग्री एवं पोस्टर का रखा गया है। इसमें भारतीय तथा अन्य वैज्ञानिकों के जीवन को भी प्रदर्शित किया गया है।

35 बाई 20 फीट के हॉल में भारत (India) के विभिन्न साइंस सेंटर से आधुनिक प्रयोग सामग्री को बुलाकर इसमें रखा गया है। स्वयं के पूर्ण व्यय पर सुसज्जित एवं निर्मित इस प्रयोगशाला में भौतिकी, रसायन, पर्यावरण एवं जीव-विज्ञान के साथ ही खगोल विज्ञान से संबंधित प्रयोग सामग्री को प्रदर्शित किया गया है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.