राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने निकाला नगर पथ संचलन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने निकाला नगर पथ संचलन

इटारसी। विजयदशमी के मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (Vijayadashami, Rashtriya Swayamsevak Sangh, City Street Movement, Atal Park

) ने नगर पथ संचलन निकाला। पथ संचलन में सैंकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए जो अटल पार्क से शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरे। संचलन का समापन अटल पार्क में ही हुआ।
अटल पार्क में पथ संचालन से पूर्व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक रामवीर सिंह कौरव ने स्वयं सेवकों को संबोधित किया। इस अवसर पर शस्त्रपूजन भी किया गया। इस दौरान जिला संघ चालक पवन अग्रवाल, नगर संघ चालक प्रकाश ताम्रकार सहित नगर की विभिन्न बस्तियों से आये स्वयं सेवक भी मौजूद रहे।
नगर पथ संचलन अटल पार्क से चामुंडा चौराह, ईदगाह मस्जिद के सामने से होता हुआ विश्वनाथ चौराह, सूरजगंज चौराह, भारतीय स्टेट बैंक चौराह, भारत टाकीज चौराह, सराफा बाजार, नीमवाड़ा, जयस्तंभ चौक, रेस्ट हाउस के सामने से गांधी स्टेडियम के पास होकर वापस अटल पार्क में समापन हुआ।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!