---Advertisement---

जिम्मेदारों को नहीं थी जानकारी, 50 रुपए में बच्चों को पिलायी दवा

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। केसला ब्लॉक मुख्यालय (Kesla Block Headquarters) पर पंचायत भवन में कुछ लोग बिना जिम्मेदारों को जानकारी दिये सुवर्ण प्राशन के नाम से बच्चों को 50 रुपए में दवा पिला रहे थे। मामले में सरपंच ने उनको कैसे पंचायत भवन (Panchayat Bhawan) का उपयोग करने दिया, बड़ा सवाल है। बीएमओ (BMO) को भी इसकी जानकारी नहीं थी।
जागरण प्रयास समाजसेवी संस्था मप्र (Jagran Prayas Social Service Organization MP) के पर्चे के साथ आदिवासी ब्लॉक मुख्यालय पर कुछ लोग पंचायत भवन में रजिस्ट्रेशन (Registration) कराने के दस रुपए वसूल रहे थे और प्रति ड्रॉप 50 रुपए की मांग कर रहे थे। पर्चे में लिखकर दावा किया जा रहा था कि यह बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़़ाती है। इसमें स्वर्ण भस्म, ब्राह्मी, शंखपुष्पी, जटामासी, अश्वगंधा, बहेड़ा व अन्य जड़ी बूटी मिली है।
जब केसला के कुछ लोगों ने इस तरह से बिना जिम्मेदारों को जानकारी दिये कैंप करने पर सवाल उठाये तो पंचायत भवन में मौजूद ड्राप पिलाने आये लोगों ने अपना सामान समेटा और वहां से निकल गये। केसला संवाददाता रीतेश राठौर ने मामले में ब्लाक मेडिकल आफिसर डॉ. सपन गोयल (Block Medical Officer Dr. Sapan Goyal) से बात की तो उन्होंने ऐसे किसी शिविर की जानकारी होने से इनकार किया और उसी वक्त जनपद सीईओ (Janpad CEO) से बात की। जनपद सीईओ को भी इसकी कोई जानकारी नहीं थी। सवाल यह है कि बच्चों को ड्राप पिलाने वाली यह संस्था कौन सी है, इसके कर्ताधर्ता कौन हैं, और इस तरह से पंचायत भवन में 50 रुपए लगकर ड्राप पिलाने की अनुमति किस अधिकारी ने उन्हें दी है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.