सहस्त्रार्जुन की जयंती 21 को निकलेगी पालकी

सहस्त्रार्जुन की जयंती 21 को निकलेगी पालकी

इटारसी। भगवान सहस्त्रअर्जुन की जयंती (Lord Sahastrajun Jayanti) 21 को मनाई जायेगी। यह निर्णय कलचुरी कलार भवन इटारसी में हुई बैठक में लिया गया।
समाज के अध्यक्ष हरीश मालवीय (Chairman Harish Malaviya), युवा मंडल अध्यक्ष राजेश चौकसे (Youth Board President Rajesh Choksey), महिला मंडल अध्यक्ष शीला राय (Mahila Mandal president Sheela Rai) ने संयुक्त विज्ञप्ति में बताया कि कि 18 से 20 नवंबर तक सामाजिक बच्चों, महिलाओं एवं युवा वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताएं होगी जिसमें रंगोली, मेहंदी, कैरम, शतरंज, मटकी फोड़, धार्मिक सामान्य ज्ञान एवं अन्य खेल होंगे। 21 नवंबर को दोपहर 2.30 बजे भगवान सहस्त्रअर्जुन की पालकी कलचुरी कलार भवन इटारसी से मुख्य मार्ग सराफा बाजार, जयस्तंभ चौक, द्वारकाधीश मंदिर होते हुए वापस कलचुरी भवन पहुंचेगी। यहां पूजा अर्चना, आरती, अतिथियों का सम्मान, पुरस्कार वितरण के बाद भंडारा होगा।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!