---Advertisement---

समाज के उत्थान और विकास के लिए काम कर रही सरदार पटेल समिति

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। सामाजिक संस्था सरदार पटेल सेवा समिति का 24 वॉ स्थापना दिवस समारोह विधायक डा. सीतासरन शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। अध्यक्षता समिति के संस्थापक एचपी चिमनिया द्वारा की गई। विशेष अतिथि नपाध्यक्ष पंकज चौरे शामिल हुए।

सरदार वल्लभभाई पटेल सामाजिक भवन वर्मा कालोनी पुरानी इटारसी में आयोजित इस स्थापना दिवस समारोह में समिति अध्यक्ष मृदुला चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष आरबी चौधरी, सचिव एसआर पटेल, कोषाध्यक्ष उषा चिमानिया द्वारा छठवीं बार विधायक निर्वाचित होने पर शर्मा को समाज समिति की ओर से सम्मानित किया गया, इसके साथ ही श्री गायत्री शक्तिपीठ के लिए मकान सहित अपनी 5000 स्कवायर फीट जमीन दान करने वाले संरक्षक संस्थापक एनपी चिमानिया, पतंजलि योगपीठ में जिला प्रभारी मोहन गौर एवं शरद वर्मा को भी सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल सेवा समिति समाज के उत्थान एवं विकास के साथ ही पीडि़त मानवता का सराहनीय कार्य कर रही है समिति अध्यक्ष मृदुला चौधरी ने कहा कि समाज के सांस्कृतिक कार्यों में अब महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है। इस अवसर पर गुलाब दास मेहतो, शिव किशोर चौधरी, सुरेश चिमानिया, केके पटेल, प्रदीप चौधरी, सुनीति पटेल, वीणा कटियार सहित सभी समिति सदस्य एवं सामाजिक बंधु शामिल हुए। कार्यक्रम के समापन पर 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि के प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर दीपोत्सव के रूप में मनाने का संकल्प किया गया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.