सरताज सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सरताज सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सरताज सिंह चौहान का गुरुवार सुबह 83 वर्ष में दुखद निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को शुक्रवार को भोपाल से नर्मदापुरम लाया गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने कहा कि सरताज सिंह बहुत सरल व सहज जननेता थे। वे नर्मदापुरम लोकसभा सीट से 5 बार सांसद के साथ केन्द्रीय मंत्री और दो बार विधायक के साथ कैबिनेट मंत्री रहे। शुक्रवार को जिला कार्यालय पर उनके पार्थिव शरीर को पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित उनके प्रशंसकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर पुण्य आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरताज सिंह के निवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए एवं शोकमय परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। जिला भाजपा कार्यालय नर्मदापुरम पर उनके पार्थिव शरीर पर भाजपा का झंडा एवं दुपट्टा ओढ़ाया गया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, विजयपाल सिंह, प्रेमशंकर वर्मा, संतोष पारिक, योगेन्द्र मण्डलोई, हंस राय, मनोहर बडानी, पीयूष शर्मा, प्रसन्ना हर्णे, मुकेशचंद्र मैना, अनिल बुन्देला राजेश तिवारी, लोकेश तिवारी, प्रशांत दीक्षित, ज्योति चौरे, अर्चना पुरोहित, वंदना दुबे, गजेन्द्र चौहान, राहुल ठाकुर, सागर शिवहरे, रोहित गौर, राहुल सिंह सोलंकी सहित पार्टी जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके पश्चात गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा इटारसी से अंतिम यात्रा निकाली गई एवं शांति धाम श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनकी तीनों पुत्रियों ने दी।

Royal
CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!