![रंगकर्मी एवं नाट्य लेखक कर्मवीर राजपूत का चयन रंगकर्मी एवं नाट्य लेखक कर्मवीर राजपूत का चयन](https://narmadanchal.com/wp-content/uploads/2023/06/Karmveer-jpg.webp)
रंगकर्मी एवं नाट्य लेखक कर्मवीर राजपूत का चयन
इटारसी। भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय द्वारा रंगमंच के क्षेत्र में जूनियर फैलोशिप के लिए डोलरिया, नर्मदापुरम के रंगकर्मी और नाट्य लेखक कर्मवीर सिंह राजपूत का चयन किया है।
जूनियर फैलोशिप योजना सीसीआरटी संस्कृति के क्षेत्र में भारत के उत्कृष्ट व्यक्तियों के लिए फैलोशिप के पुरस्कार के लिए आंशिक रूप से फेलोशिप योजना नामक योजना को लागू करता है। इस योजना के तहत हर साल 200 जूनियर फैलो को पूरे भारत से चुना जाता है। इस योजना का फोकस संस्कृति के विभिन्न पहलुओं में गहन अध्ययन / अनुसंधान पर है। इनमें सांस्कृतिक अध्ययन के नए उभरते क्षेत्र शामिल हैं।
इस वर्ष रंगमंच के क्षेत्र में कार्य कर रहे नर्मदापुरम के युवा रंगकर्मी कर्मवीर सिंह राजपूत का चयन किया है। नर्मदापुरम के सभी कलाकारों की ओर से उज्ज्वल भविष्य हेतु बधाई दी गई है।
![Royal](https://narmadanchal.com/wp-content/uploads/2024/07/1.jpeg)
CATEGORIES Achievement