---Advertisement---

सेवा भारती जिलाध्यक्ष ने की नगर कार्यकारिणी की घोषणा

By
Last updated:
Follow Us

इटारसी। सेवा भारती (Seva Bharti) के जिला अध्यक्ष सतीश अग्रवाल सांवरिया (Satish Aggarwal Sanwaria) ने एक बैठक का आयोजन अशोक दाल मिल (Ashok Dal Mill) पर रखा। बैठक में सेवा भारती के सभी सदस्यों से चर्चा के दौरान जिलाध्यक्ष ने नगर कार्यकारिणी की घोषणा की।

कार्यकारिणी में अध्यक्ष राजेंद्र तोमर (Rajendra Tomar), उपाध्यक्ष देवेंद्र राठौर (Devendra Rathore), उपाध्यक्ष राजू अग्रवाल (Raju Aggarwal), सचिव गौरव मित्तल (Gaurav Mittal), सह सचिव दीपक वर्मा (Deepak Verma), मीडिया प्रभारी विनीत राठी (Vineet Rathi) एवं कार्यकारिणी सदस्य में राजेंद्र अग्रवाल (Rajendra Aggarwal), प्रदीप राठौर (Pradeep Rathore), प्रकाश पहलवान ( Prakash Pehalwan), संजीव बडक़ुर (Sanjeev Badkur), को बनाया। जिला अध्यक्ष ने नवीन कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर सेवा भारती के सभी सदस्यों ने एक दूसरे को भुजरिया देकर भुजरिया पर्व की शुभकामनाएं दी। जिले के पूर्णकालिक देवेंद्र धुर्वे उपस्थित थे। नवीन कार्यकारिणी के अध्यक्ष राजेंद्र तोमर ने कहा कि हमारी कार्यकारिणी गठित होने से सेवा भारती के सेवा के काम में अच्छी गति आएगी। हम जिला कार्यकारिणी को पूरा-पूरा सहयोग देंगे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.