श्री बूढ़ी माता मंदिर में शतचंडी महायज्ञ 30 जनवरी से 5 फरवरी तक

इटारसी। श्री बूढ़ी माता मंदिर, मालवीयगंज में श्री शतचंडी महायज्ञ का आयोजन इस वर्ष 30 जनवरी, सोमवार से 5 फरवरी रविवार तक होगा। 30 जनवरी को प्रात: 9 बजे कलशयात्रा से प्रारंभ श्री शतचंडी महायज्ञ का समापन 5 फरवरी को यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ होगा।

मंदिर समिति के सचिव जगदीश मालवीय ने बताया कि प्रथम दिन कलशयात्रा श्री माता महाकाली दरबार से प्रारंभ होकर नवग्रह दुर्गा मंदिर, बालाजी मंदिर चौराह होते हुए श्री बूढ़ी माता मंदिर पहुंचेगी। यहां पंचांग पूजन, ब्राह्मण वरण, मंडपस्थ देवता पूजन, श्रीराम चरित मानस के सुंदरकांड पाठ व श्रीमद् देवी भागवत पाठ, दुर्गा पाठ प्रारंभ होगा।

30 जनवरी को ही शाम 4 बजे अरणिमंथन से अग्नि प्रकट करके यज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा। 31 जनवरी से 4 फरवरी तक प्रतिदिन प्रात: 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक, दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक पूजन एवं दुर्गा सप्तशती पाठ एवं रूद्राभिषेक, यज्ञ, आरती एवं प्रसाद वितरण होगा। 5 फरवरी को दोपहर 2 बजे से पूर्णाहुति, पूजन, आरती, प्रसाद वितरण, ब्राह्मण व कन्याभोज, महाप्रसाद वितरण होगा।

प्रवचन भी होंगे

31 जनवरी से 4 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक प्रवचनकर्ता पं.चंद्रकांत भार्गव पुरानी इटारसी के श्रीमुख से प्रवचन किये जाएंगे। यज्ञ का संपूर्ण कार्य यज्ञाचार्य पं. रामगोपाल त्रिपाठी शास्त्री के सानिध्य में किया जाएगा।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!