इटारसी। श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर में सावनमास के 11 वें दिन शिव पूजन एवं अभिषेक किया। मुख्य आचार्य अतुल कृष्ण मिश्र, आचार्य सत्येंद्र पांडे, आचार्य पीयूष पांडे ने पूजन एवं अभिषेक संपन्न कराया।
इस अवसर पर पं. अतुल कृष्ण मिश्र (Pt. Atul Krishna Mishra) ने कहा कि सभी ऋषि मुनियों ने सूतजी महाराज के समक्ष जिज्ञासा प्रकट की थी। आप शुभाशुभ तत्व का वर्णन करें जिसमें हमारी तृप्ति नहीं होती और उसे हमारे सुनने की इच्छा बनी रहती है। तब सूतजी महाराज ने कहा था कि घोर कलयुग आने पर मनुष्य दुराचार में फसेंगे, दूसरों की बुराई करेंगे। पराई स्त्रीयों के प्रति आकश्त होंगे हिंसा करेंगे मूर्ख नास्तिक और पशु बुद्धि हो जाएंगे। सूतजी ने मुनियों से कहा कि कलयुग में वेद प्रतिवादित वर्ण आश्रम व्यवस्था नष्ट हो जाएगी। प्रत्येक वर्ण और आश्रम में रहने वाले अपने अपने धर्मो के आचरण का परित्याग कर विपरित आचरण करने में सुख प्राप्त करेंगे। इस सामाजिक वर्ण संकरता से लोगो का पतन होगा। परिवार टूटेंगे और समाज बिखर जाएगा। प्राकृतिक आपदाओं से जगह.जगह लोगों की मृत्यु होगीए धन का छय होगा स्वार्थ और लोभ की प्रवृत्ति बढ़ जाएगी ब्राम्हण लोभी हो जाएगा, वेद को बेचकर धन प्राप्त करेंगे मोहित होकर दूसरों को ठेगेंगे, पूजा पाठ नहीं करेंगे और ब्रम्ह ज्ञान से शून्य हो जाएंगे। इन सभी दुर्गतियों से मुक्ति पाने का उपाय है परोपकार करो क्योंकि परोपकार से ही भावना निश्काम होगी तो उससे परम गति प्राप्त होगी और सभी पापों का नाश हो जाएगा। सूतजी ने कहा कि भगवान शिव ही इन सब गलत बातों से व्यक्ति को मुक्ति दिला सकते है। भगवान शिव की आरती के पश्चात सभी को प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर आनंद दीक्षित एवं सुनील दुबे शिक्षक, अमित मौर्य पार्थिव शिवलिंग पूजन में पूर्ण सहयोग कर रहे हैं। यजमान के रूप में सागर निवासी बुजुर्ग दंपत्ति शंकरलाल सैनी सपत्नीक शामिल हुए।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
कलयुग में मनुष्य पुण्य कर्म से दूर होंगे, शिव ही कल्याण करेंगे : मिश्र

For Feedback - info[@]narmadanchal.com