---Advertisement---

सोपास करेगा बीपीएल कार्ड से आरटीई में प्रवेशित बच्चोंं के राशन कार्ड की जांच की मांग

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। सोपास ब्लॉक इटारसी की बैठक टीआरएम स्कूल तवा कॉलोनी में हुई जिसमें स्कूलों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। मुख्य रूप से जो मुद्दा रहा वह आरटीई के अंतर्गत जो विद्यार्थी स्कूलों में बीपीएल कार्ड के माध्यम से प्रवेश लेकर अध्यनरत हैं, ऐसे सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों के बीपीएल कार्ड की जांच की जाए।

कई स्कूल संचालकों का कहना है कि उनके स्कूल में जो विद्यार्थी आरटीई के अंतर्गत पढ़ते हैं, उनके अभिभावक के पक्के मकान हैं दो-दो मोटर बाइक हैं, कहीं घरों में कार हैं, एसी लगे हैं, किराये से मकान, दुकान चल रहे हैं, जमीन जायदाद हैं, ऐसे में जिन सही पात्रों को इस आरटीई अधिनियम का फायदा मिलना चाहिए उनको नहीं मिल पाता है और अपात्र उसका फायदा उठा रहे हैं। सोपास इटारसी अध्यक्ष नीलेश जैन ने बताया कि इटारसी सोपास संगठन जल्द ही राज्य शिक्षा केंद्र एवं कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराएगा कि प्रदेश में ऐसे सभी प्रवेशित विद्यार्थियों के अभिभावकों के बीपीएल राशन कार्ड की जांच की जाए एवं अपात्र होने पर उन्हें आरटीई से निकालकर सामान्य श्रेणी में किया जाए।

मीटिंग में सोपास प्रदेश मीडिया प्रभारी शिव भारद्वाज ने बताया कि बीपीएल राशन कार्ड के लिए जो मापदंड का गणना पत्रक है उसमें जो विभिन्न बिंदुओं के अंक हैं, वह कम से कम 560 या इससे अधिक होना चाहिए तब ही गरीबी रेखा के नीचे का राशन कार्ड अनुमोदित होकर बनना चाहिए। संयुक्त रूप से सोपास प्रदेश संगठन प्रभारी आलोक गिरोटिया एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य जाफर सिद्दीकी ने बताया कि यदि नियमानुसार उक्त राशन कार्ड की जांच की जाये तो 90 प्रतिशत कार्ड निरस्त हो जायेंगे जिससे सरकार के करोड़ों रुपए बचेंगे एवं पात्र को इसका लाभ मिलेगा। मीटिंग में सोपास पदाधिकारी लोकेन्द्र साह, प्रशांत चौबे एवं सदस्य राममोहन मलैया, आरके गौर, नटवर पटेल, दर्शन तिवारी, प्रदीप जैन, मनोज पटेल, घनश्याम शर्मा, आरती जैसवाल, रश्मा भाटिया, सरोज चौहान, अनुषा शर्मा, संध्या जैन आदि उपस्थित रहे।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.