---Advertisement---

एसपी ने रात्रि में शहरी एवं ग्रामीण थाना क्षेत्रों का किया औचक निरीक्षण

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम डॉ. गुरकरन सिंह ने विधानसभा चुनावों में व्यवस्थाओं का जायजा लेने मध्य रात्रि में अनुभाग नर्मदापुरम अंतर्गत थाना कोतवाली एवं अनुभाग इटारसी अंतर्गत थाना केसला का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा एसएसटी चेक पाईंट धार नाका सुखतवा एवं एसएसटी चेक पाईंट नर्मदा ब्रिज का औचक निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्रों में भ्रमण करते हुये वाहन चेकिंग एवं रात्रि गश्त में लगे हुये अधिकारियों-कर्मचारियों को चैक कर प्रतिदिन क्षेत्र में प्रभावी रात्रि गश्त हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये एवं वाहन चैंकिग के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अवैध हथियारों एवं मादक पदार्थों के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

समस्त थाना प्रभारियों को जिलाबदर गुंडा चैकिंग, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं बेमियादी वारंटियों, गिरफ्तार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश करने हेतु आदेशित किया एवं आगामी विधानसभा चुनाव के संबंध में थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण को लेकर चर्चा की गयी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.