इटारसी। कांग्रेस खेल खिलाड़ी प्रकोष्ठ (Congress Sports Players Cell) ने राष्ट्रीय खेल दिवस एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद (Major Dhyan Chand) का जन्म दिवस बालिका मुस्कान गृह में जाकर बच्चों के साथ मनाया।
जिलाध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ राम शंकर सोनकर ने और सभी साथियों ने बालिका मुस्कान में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पण कर मिष्ठान वितरण कर जन्म दिवस मनाया। राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) पर बच्चों को खेल सामग्री कैरम, बैडमिंटन, शटल, रस्सी, लूडो, सांप सीढ़ी, फ्लाइंग डिस्क, प्रदान की। इस मौके पर समाजसेवी कांग्रेस कमेटी जिला महामंत्री शंकर लाला परदेसी, खेल प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष दुर्गेश लाला, कांग्रेस कमेटी जिला सचिव राहुल दुबे, दिन्नू मासाब, खेल प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्याम गौर, खेल प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी किशन मंटू, खेल प्रकोष्ठ कार्यालय एवं संगठन प्रभारी कान्हा सोनी, नितिन पटेल, गोविंद गोस्वामी, अतुल मिश्रा आदि उपस्थित थे।
खेल-खिलाड़ी प्रकोष्ठ ने राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया


Rohit Nage
रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।
Advertisement








