![विस चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने वाले निष्कासित होंगे विस चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने वाले निष्कासित होंगे](https://narmadanchal.com/wp-content/uploads/2023/12/BJP-1-jpg.webp)
विस चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने वाले निष्कासित होंगे
इटारसी। आज भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) नगर मंडल पुरानी इटारसी (Old Itarsi) की आगामी कार्यक्रम एवं कामकाजी बैठक विधायक कार्यालय पुरानी इटारसी में संपन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रम की जानकारी भी सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों को दी, साथ ही विधानसभा चुनाव में जिन्होंने मंडल में भाजपा के पदाधिकारी, पार्षद होकर भी भाजपा के खिलाफ कार्य किया उनकी भी समीक्षा की। जल्द ही उन्हें पार्टी से निष्कासित भी किया जाएगा।
मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री मुकेश मैना (Mukesh Maina), मंडल प्रभारी जिला उपाध्यक्ष आशुतोष शरण तिवारी (Ashutosh Sharan Tiwari), पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष पीएम विश्वकर्मा योजना के जिला संयोजक जय किशोर चौधरी (Jai Kishore Chaudhary), अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू सिकंदर, भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो, मंडल महामंत्री गोविंद मेहतो, मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, श्रीमती लक्ष्मी गालर, सरोज उईके, मंडल मंत्री प्रशांत मनवारे, पुरुषोत्तम बड़कुर, राधा मैना, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अभिषेक कनोजिया, अनुसूचित जाति जिला मंत्री विनोद लोंगरे, मोर्चो के अध्यक्ष श्रीमती बबिता चौहान, विजय चौरे, पार्षद जिम्मी कैथवास, अशोक मालवीय, सौरभ चौधरी, नफीस सिद्धीकि, विजय भंगाले, सुनील पांडे, ब्रजमोहन चौधरी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यसमिति सदस्य सतीश पटेल, बूथ अध्यक्ष विनोद जोशी, श्यामकांत मिश्रा, मुन्ना मेहरा, संतोष मालवीय, दिनेश कैथवास, उमा शंकर लौवंशी, रविंद्र भावसार, जितेंद्र मालवीय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![Royal](https://narmadanchal.com/wp-content/uploads/2024/07/1.jpeg)